मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़े फेरबदल की संभावनाए…

भोपाल, विशेष संवाददाता प्रशांत झिलपे – मध्यप्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़े फेरबदल की हलचल तेज हो गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों और प्रमुख मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार जनवरी 2027 से पहले आईएएस अधिकारियों की प्रशासनिक सर्जरी के तहत एक जंबो तबादला सूची जारी करने की तैयारी में है, जिसमें प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इस संभावित सूची में इंदौर, नीमच, ग्वालियर, सीहोर और राजगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों के नाम प्रमुखता से शामिल हैं।

सीहोर और राजगढ़ में भी बदलाव तय…

इसके अलावा भोपाल संभाग के सीहोर जिले में जनवरी 2025 से पदस्थ 2015 बैच के आईएएस बालागुरु को भी हटाया जा सकता है। उधर, राजगढ़ में अगस्त 2024 से पदस्थ 2013 बैच के आईएएस गिरीश कुमार मिश्रा की कुछ स्थानीय नेताओं से अनबन की खबरें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, वे किसी बड़े विवाद से पहले स्वयं ही राजगढ़ छोड़कर नया जिला पाने की कोशिश में जुटे हैं।

नीमच में ढाई साल से पदस्थ हिमांशु चंद्रा का बदल सकता है प्रभार…

नीमच जिले की बात करें तो यहां अगस्त 2024 से पदस्थ 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु चंद्रा को हटाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि नीमच में उनकी पदस्थापना की लंबी अवधि पूरी होने के कारण यह बदलाव किया जा रहा है। तबादले के बाद उन्हें किसी दूसरे जिले की कलेक्टरी मिलेगी या मंत्रालय में भेजा जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकी पिछले कई समय से उनके तबादले की संभावनाए जताई जा रही थी लेकिन किसी ‘विशेष प्रयोजन’ के तहत उन्हे नीमच रोका गया था। नीमच जिला मुख्यालय पर एक बड़ी फैक्ट्री (प्लांट) की स्थापना को भी इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। इसलिए चर्चाओं के बावजूद अगली सुची में उनका नाम होगा या नहीं यह भी भविष्य के गर्भ में है।

इंदौर और ग्वालियर पर टिकी सबकी निगाहें…

इस प्रशासनिक उठापटक में सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर और ग्वालियर को लेकर है। इंदौर में सितंबर 2025 से पदस्थ 2013 बैच के आईएएस शिवम वर्मा इससे पहले नगर निगम आयुक्त भी रह चुके हैं। इंदौर में लंबे समय से जमे रहने और हाल ही में मुख्य सचिव के निशाने पर आने के साथ-साथ कुछ नेताओं की नजर में होने के कारण उन्हें हटाया जा सकता है। इंदौर की कलेक्टरी पाने के लिए 8 से 10 आईएएस अफसर दौड़ में शामिल हैं।

वहीं, ग्वालियर को पौने तीन साल बाद पुरुष कलेक्टर मिलने जा रहा है, जहां किसी मंत्री या नेता की सिफारिश के बजाय सीधे सरकार की पसंद के अफसर को बैठाया जाएगा। ग्वालियर की वर्तमान कलेक्टर 2011 बैच की आईएएस रुचिका चौहान का जनवरी 2027 में पदोन्नत होकर सचिव बनना तय है, जिसके बाद उन्हें किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।

सीएम के विदेश दौरे से पहले संभावना…

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि सीएम डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर से कोरिया और सिंगापुर की 5 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उससे पहले इस सूची के आने की प्रबल संभावना है। बताया जा रहा है की आने वाली इस जंबो सूची में अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव, सचिव और संभागायुक्त स्तर के अधिकारियों के दायित्व भी बदले जाएंगे, जिनमें से कुछ नामों के आदेश तय समय से पहले भी जारी हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button