मध्य प्रदेश

बुधनी: एसजीएफआई राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में ओरिएंटल के खिलाड़ी का चयन..

बुधनी, संवाददाता दीपक जाट– स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 70वीं जूनियर बेसबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ओरिएंटल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बुधनी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वंश मंसोरिया का बालक वर्ग में चयन हुआ है।

वंश ने सीहोर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसके आधार पर उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। कोच विशाल यादव ने बताया कि वंश 7 से 11 अक्टूबर तक छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस उपलब्धि पर बेसबॉल-सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र सिंह सिवाच, डायरेक्टर नील कमल सरकार, प्राचार्या नीलिमा सरकार, सीनियर शिक्षक ओ.पी. पांडे एवं शैलेश मालवीय सहित विद्यालय परिवार ने वंश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button