मध्य प्रदेश

भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर – हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल, विशेष संवाददाता  प्रशांत झिलपे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नाथू बरखडे़ा में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण कर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों में झंडे गाड़ रहा है। खेलों में मध्यप्रदेश का स्वर्णिम भविष्य दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित खेलप्रेमियों और जनसमुदाय के मोबाइल की टॉर्च जलवाकर सभी को अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के लोकार्पण में सहभागी बनाया। मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने-अपने मोबाइल के टॉर्च जलाकर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का औपचारिक लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 134 एकड़ में 1 हजार करोड़ से यह खेल परिसर बना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भोपाल हॉकी के साथ अब हर खेल में चमकेगा। मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियमों का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। हमारा प्रदेश खेलों में देश की एक अलग पहचान बनाएगा। भोपाल से अब और अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य अतिथियों ने एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर 9 करोड़ 23 लाख की राशि के चेक भी सौंपे हैं। समारोह में भारत, चीन, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

इतिहास में भोपाल का आज का दिन स्वर्णिम दिवस है – डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल के इतिहास में भोपाल का आज का दिन स्वर्णिम दिवस है। ऐसा लग रहा है जैसे देश-प्रदेश में भारत के खेलों का स्वर्णिम भविष्य दिख रहा हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल के क्षेत्र में झंडे गाड़ रहा है। खेल केवल प्रतिस्पर्धा और पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना विकसित करने का सशक्त जरिया भी है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हों। नाथू बरखेड़ा का अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर इसी सोच का परिणाम है। इससे भोपाल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर- हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश खेलों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अब मध्यप्रदेश भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खेलों के मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में भोपाल केवल हॉकी के लिए ही नहीं, बल्कि हर खेल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के लिए पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल का नाम पहले से ही हॉकी के साथ जुड़ा रहा है, लेकिन अब हमारा सपना है कि हर खेल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम भोपाल की धरती पर विकसित हों। देश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ी निकलें, लेकिन खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की नई पौध मध्यप्रदेश और भोपाल से भी तैयार हो। प्रदेश की राजधानी में ऐसा खेल वातावरण विकसित हो, जो पूरे देश के लिए उदाहरण बने!

हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा भारत – दुर्गादास उइके

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भोपाल में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनना हमारा सौभाग्य है। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। मध्यप्रदेश में 28 फीसदी युवा रहते हैं। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल खेलों, बल्कि हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। आज मध्यप्रदेश स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है। मैं शुभकमानाएं देता हूं कि आप प्रदेश का नाम विश्व में रोशन करें।

प्रदेश में होगा वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर- विश्वास कैलाश सारंग

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल को खेल परिसर के रूप में बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र हो। हमें सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने के लिए शहर का विकास करना होगा। हमें गांव का विकास करना होगा। हर खेत-खलिहान में खुशहाली लानी होगी। हमें युवाओं को सही दिशा दिखानी होगी। इस देश को हिट करने के लिए हमें फिट होना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खेलों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम खेलों में प्रदेश कभी 17 नंबर पर थे। पर आज हम तीसरे नंबर पर हैं। अगले दो साल बाद हम देश के सबसे बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य होंगे। हर विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बना रहे हैं। हम मध्यप्रदेश को खेल का प्रदेश बनाना चाहता हैं। हम देश में प्रदेश को अव्वल बनाना चाहता है। हम भोपाल को खेल की राजधानी बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम सेंक्शन कर दिया है। क्रिकेट स्टेडियम बनने ही वाला है। हम मैने एशियन चौंपियनशिप भी आयोजित करेंगे। हम भोपाल की हॉकी की चमक को वापस लेकर आएंगे।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कप्तानसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, लखन पटेल, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री व प्रदेश सत्कार प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश सत्कार प्रभारी आलोक संजर, विधायक विष्णु खत्री, महापौर श्रीमती मालती राय, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव, एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष व हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button