मध्य प्रदेश

भोपाल: टैगोर मंडल द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक भगवानदास सबनानी…

भोपाल, विशेष संवाददाता प्रशांत झिलपे – दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने संदीप तोमर महामंत्री टैगोर मंडल द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

शनिवार को नामदेव समाज भवन में विधायक सबनानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सबनानी ने कहा कि बहनों का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान हैं, आप लोगों ने मुझे विधायक बनाया है, आपके द्वारा सौंपे गए काम को मैं ईमानदारी के साथ कर रहा हूं, क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं, हम सब मिलकर विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।

मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को हैं, आप सभी बहनें उस दिन शाम को 7 बजें एक दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना कर आशीर्वाद दें।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मोदी के 7 अक्टूबर को सेवा के 25 वर्ष पूरे होंगे। इसके अंतर्गत अनेकों आयोजन किया जाए।

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा टैगोर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया वरिष्ठ नेता चंद्रमा पांडेय वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना गढ़वाली समाज के अध्यक्ष विजय नेगी महामंत्री धर्मेंद्र शाह आर आर पांडेय विकास नेगी विपिन कोठारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button