मध्य प्रदेश

भोपाल: राजधानी में चल रही सिलिंग की कार्यवाई पर बोले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय…

भोपाल,  विशेष संवाददाता अभय मरकले – मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजधानी में चल रही सिलिंग की कार्यवाई पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे भोपाल के व्यापारी परेशान हो रहे है, हमारे विभाग के सभी बड़े अधिकारी आज दिल्ली में है

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया की वकीलों के साथ चर्चा करके कोई ना कोई मार्ग निकाला जाएगा.

उन्होंने  कहा कि मास्टर प्लान को लेकर भी चर्चा हो रही है जल्द ही उस पर भी निर्णय होगा.

सेवा संकल्प अभियान पर बोले 

पूरे प्रदेशभर में यह अभियान चलाया जाएगा, हमारा प्रयास है की 17 सितंबर को मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर कमसे कम 100 दीप जलाए जाए.

राहुल गांधी के दौरे में हुए बदलाव पर बोले 

वह जो स्टेडियम मांग रहे है उस पर राजनैतिक रेलियाँ करने से हाई कोर्ट ने माना किया है, अगर उन्हें जरूरत हो तो वह वहीं चले जाए.

राम मंदिर में बदले गए विशेष कर्तव्य अधिकारी पर अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार …

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर पर किसी तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं, यह राम मंदिर के विरोध में थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button