मध्य प्रदेश

भोपाल: शिक्षित और संस्कारी विधार्थी भविष्य के राष्ट्र सृजनकर्ता – विधायक भगवानदास सबनानी

भोपाल, विशेष संवाददाता प्रशांत झिलपे – दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तुलसी नगर में स्थित पीएम.श्री शासकीय नवीन कन्या हाई सेकेंडरी विद्यालय में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए विधायक भगवानदास सबनानी एवं महापौर मालती राय ने भूमि पूजन किया।

2 करोड़ 30 लाख की लागत से विद्यालय में कमरों एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य होना है।

अपने संबोधन में विधायक सबनानी ने कहा कि इस निर्माण कार्य के हो जाने से विद्यालय में कमरों की संख्या बढ़ जाएगी और ज्यादा विद्यार्थियों को यहां एडमिशन मिल सकेगा। बाकी अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिल सकेगा, जिससे विद्यार्थियों की सुविधाओं का विस्तार होगा और उन्हें पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी स्थान उपलब्ध हो पाएगा।

शिक्षित और संस्कारी विद्यार्थी भविष्य के राष्ट्र के सृजनकर्ता है। उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, विद्यालय महाविद्यालय से लेकर विद्यार्थियों की सुविधाओं के अनुसार उन्हें वातावरण दिया जा रहा है जिससे वह एकाग्र होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें। आज मध्य प्रदेश के विद्यार्थी खेलों में भी उत्तम प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा जोन अध्यक्ष व पार्षद ब्रजुला सचान पार्षद आरती राजू अनेजा एल्डरमैन प्रमोद पोलघंटलवाल मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल वरिष्ठ नेता लीलेद्र मारण आशा पारोचे गुंजन मिश्रा अर्चना उपाध्याय तृप्ति भारद्वाज वीणा सिंधु विमला विश्वकर्मा किरण तिवारी सुनीता सोनी मनीषा कुशवाहा विशाल सबकाले सीताराम चौरसिया जितेंद्र मालवीय कर्नल मुखर्जी विनोद गुप्ता संदीप माथुर सहित स्कूल के शिक्षक विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button